प्रदेश

कांग्रेस यह देखकर हैरान हैं कि बिना विभागों के बँटवारे के भी कोई सरकार एकराय होकर जनता की सेवा के अपने संकल्पों के पथ पर  कैसे अग्रसर हो रही है - सौरभ सिंह

कांग्रेस यह देखकर हैरान हैं कि बिना विभागों के बँटवारे के भी कोई सरकार एकराय होकर जनता की सेवा के अपने संकल्पों के पथ पर कैसे अग्रसर हो रही है - सौरभ सिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी और पूर्व विधायक सौरभसिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के विभागों के बँटवारे को लेकर कांग्रेस के पेट में उठ रहे मरोड़ पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मलाईदार विभागों को लेकर मंत्रियों में चल रही रस्साकशी की कपोल कल्पना करके भाजपा के आंगन में ताकझाँक करने की अपनी लत से कांग्रेस बाज नहीं आ रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक जनादेश से सत्ता से बेदखल हो चुकी कांग्रेस के लोग अपनी पार्टी के घमासान को तो थाम नहीं पा रहे हैं, भाजपा और प्रदेश सरकार को लेकर ऊलजलूल बयानबाजी करके ‘खाली समय में’ कांग्रेसी नित-नई जुमलेबाजी करके हास्यास्पद प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...