प्रदेश

प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार : भाजपा - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एक ही जिले से

प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार : भाजपा - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एक ही जिले से

छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एक ही जिले और एक ही शहर से हो | भारतीय जनता पार्टी ने आज पूर्व अध्यक्ष अरुण साव की जगह जगदलपुर से पहली बार के विधायक किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है | उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर के जगदलपुर से हैं | यहां यह भी बताना अति आवश्यक है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब क्या करेंगे कोई सोच भी नहीं सकता सब कुछ अप्रत्याशित होता है | इस अप्रत्याशित नियुक्ति के बाद यह भी संभावना है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल भी अप्रत्याशित होगा !

ये भी पढ़ें...