सियासत
छत्तीसगढ़, भगवान राम का ननिहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है।
रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित किया।
छत्तीसगढ़, भगवान राम का ननिहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाया, लटकाया और भटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने जा रहे हैं।
