प्रदेश

बस्तर में सबसे ज्यादा 84.65 और बीजापुर में हुआ सबसे कम 46.00 वोटिंग, छग में पहले चरण मतदान के बाद निर्वाचन आयोग की पहली प्रेस कांफ्रेंस

बस्तर में सबसे ज्यादा 84.65 और बीजापुर में हुआ सबसे कम 46.00 वोटिंग, छग में पहले चरण मतदान के बाद निर्वाचन आयोग की पहली प्रेस कांफ्रेंस

,

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 20 सीटों पर मंगलवार को हुए प्रथम चरण के मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान के (अनंतिम) आंकड़े जारी कर दिए हैं. प्रथम चरण में कुल 76.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.65 प्रतिशत और बीजापुर में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रथम चरण के मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी समस्या की वजह से 62 कंट्रोल यूनिट और 123 वीवीपेट बदले गए. केशकाल दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बैलेट बॉक्स जमा कर घर लौटते वक्त मतदान कर्मी हादसे का शिकार हुए. वहीं चुनाव के दौरान कुल 3 स्थानों पर नक्सल वारदात हुई.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ले रही प्रेसवार्ता,


20 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न,

बस्तर संभाग और  राजनांदगांव लोकसभा के सभी सीटों में हुआ मतदान,

20 विधानसभा सीटो पर 76.47 रहा मतदान का प्रतिशत,

बस्तर में सबसे ज्यादा 84.65 और बीजापुर में हुआ सबसे कम 46.00 वोटिंग,

शेष बचे 70 सीटों पर 17 नवंबर को होगा मतदान,

3 दिसंबर को होगी मतगणना

पहले चरण के चुनाव के दौरान तकनीकी समस्या के चलते 62 कंट्रोल यूनिट और 123 विविपेट, बदले गए,

केशकाल दुर्घटना की दी जानकारी,

बैलेट बॉक्स जमा कर घर लौटते वक्त हुआ हादसा,

कुल 3 जगहों में हुई है नक्सल वारदाते,

ये भी पढ़ें...