प्रदेश
गोमती साय जीत के लिए भर रही दम: भाजपा ने बनाया , भाजपा ही संवारेगी
*भाजपा ने बनाया , भाजपा ही संवारेगी
आज पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के दोकडा मण्डल मे विधायक प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय का मण्डल के सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत पश्चात् चुनावी कार्यों के लिए भाजपा कार्यालय का उद्धघाटन श्रीमती गोमती साय के करकमलों से किया गया ।
कार्यालय उद्धघाटन कार्यक्रम मे मण्डल के अध्यक्ष- दिनेश प्रसाद ,मण्डल महामंत्री- रवि यादव पुरूषोतम सिंह ठाकुर,, सत्यनारायण सिंह ,विपिन यादव , चिंतामणि सिंह, रामकुमार रवानी , निरजन , खागेश्वर परमार,,मुनू भगत ,राधे यादव , आलेश्वर भगत , फूलचंद एवं भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
कार्यालय उद्धघाटन के बाद उपस्थित भाजपा के समस्त सदस्यों को संबोधित कर भाजपा के प्रति विश्वास और संकल्पित होकर कार्य करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोमती साय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के विश्वास एवं उम्मीदों को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगी
