प्रदेश
विकास के नाम पर कांग्रेस के विधायक ने हाथ जोड़ने का काम किया इन्हें जन सरोकार से कोई लेना-देना नहीं है -अजीत कुकरेजा
रायपुर उत्तर विधान सभा के गाँधी नगर के, शंकर नगर एवं उपर पारा के रहवासियों से भेट मुलाकत कर उनकी समस्याओ को समझा और अपना पक्ष रखा ।
रायपुर। उत्तर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा का जनसंपर्क निरंतर जारी है।
जनसम्पर्क के दौरान अजीत को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जगह जगह लोगो ने फूलों की माला पहनाकर अजीत का स्वागत किया और समर्थन देने की बात कही।
आज अजीत कुकरेजा ने रायपुर उत्तर विधानसभा के त्रिमूर्ति नगर में धुंआधार जनसंपर्क किया।
अजीत कुकरेजा ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान वहा के रहवासियों का अपार स्नेह मिला। देवतुल्य जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अभिभूत है। मेरे क्षेत्र वासी ही मेरी ताकत है, बरसो से इनसे में मेरा गहरा नाता है अजीत ने कहा कि जनता को अच्छी सड़क, बिजली, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और भी अन्य सुविधाएं मुहैया कराना उनका पहला लक्ष्य है।
आपको बता दें कि अजीत कुकरेजा का धुआंधार जनसम्पर्क जोरशोर से चल रहा है और इस दौरान उन्हें जनता का भरोसा समर्थन भी मिल रहा।
हर घर रौशन जनसंपर्क यात्रा का उत्तर विधानसभा के तीन वार्ड से शंखनाद, धुआंधार प्रचार, जगह जगह अजीत का स्वागत, वंदन और अभिनंदन
उत्तर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस से उत्तर की जनता लड़ रही है मैं तो सिर्फ एक चेहरा 23 साल से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों ने उत्तर विधानसभा का बदहाल कर दिया । उन्होंने कहा विकास के नाम पर कांग्रेस के विधायक ने हाथ जोड़ने का काम किया इन्हें जन सरोकार से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए उत्तर की जनता ने मन बना लिया है। उत्तर से निर्दलीय विधायक चुन कर एक नया इतिहास बनाएंगे और उत्तर में विकास का एक नया गाथा लिखेंगे।
