प्रदेश

सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच गोलीबारी, जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, सर्चिंग जारी

सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच गोलीबारी, जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, सर्चिंग जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। वहीं सुकमा में वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत का परिचय देते हुए IED ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है, वहीं अब नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। नारायणपुर जिले के थाना ओरछा के तादुर के जंगल में एसटीएफ और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़। एसटीएफ को भरी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। सभी जवान सुरक्षित है। एरिया में सर्चिंग की जा रही है।

गुदड़ी मतदान केंद्र में अब तक 16% मतदान हो चुका है। सोशल मीडिया ग्रुप्स में चल रहा समाचार कि मतदान केंद्र नक्सलियों द्वारा घेर लिया गया है गलत है। मतदान केंद्र तथा मतदान दल सुरक्षित है। मतदान जारी है।

ये भी पढ़ें...