प्रदेश
पांचवीं बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा : कवासी लखमा
कोंटा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं मंत्री कवासी लखमा ने वोट डाला है। सभी से मतदान करने की अपील की है। कहा है कि जनता सही उम्मीदवार को वोट देगी और राज्य के विकास में सहयोग करेगी। साथ ही कहा कि इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। बता दें कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई काम करने वाले लखमा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं। चार बार चुनाव जीत चुके हैं और पांचवीं बार फिर कांग्रेस ने उन्हें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित इस सीट से उतारा है।
आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा पाठकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया। इसके पश्चात उन्होंने नागारास वोटिंग केंद्र पहुँच कर मतदान किया, साथ ही मीडिया से भी चर्चा किये।
