प्रदेश
भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी एक एक से बराबरी पर : इस बार कांटे की टक्कर
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा एवं काँग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याक्षियों की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा से केदार कश्यप एवं काँग्रेस से चंदन कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे केदार एवं चंदन के बीच तीसरी बार मुकाबला होगा |
नारायणपुर : इस विधानसभा में 2008 से लेकर 2018 तक 3 बार हुए विधानसभा चुनाव में 2 बार बीजेपी प्रत्याशी विजयी हुआ है। वही 1 बार कॉंग्रेस ने अपना पचरम लहराया है। वही 2023 विधानसभा चुनाव किसकी जीत होगी। विधानसभा क्रमांक 84 नारायणपुर का क्षेत्र 3 जिलों में बिखरा हुआ है। इसमें नारायणपुर जिले के साथ ही कोंडागांव जिले का मर्दापाल एवं बस्तर जिले का भानपुरी शामिल है।
। दोनों प्रत्याशी 1-1 बार विजयी हुए है। लेकिन तीसरी हो रहे मुकाबले में काँग्रेस एवं भाजपा के बीच की निर्णायक है।
2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदार कश्यप ने काँग्रेस के चंदन कश्यप को 12 हजार 800 मतों मात दी थी। वही 2018 के चुनाव में काँग्रेस चंदन कश्यप ने भाजपा के केदार कश्यप को 2 हजार 647 मतों हराया था। इससे 2023 का विधानसभा चुनाव दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। इन दोनों का भविष्य नारायणपुर विधानसभा के 1 लाख 59 हजार 991 मतदाता तय करेंगे।
