देश विदेश
शासन की योजनाओं का लाभ लेने हर कोई बन जाएगा किसान
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चुनावी घोषणा के तहत किसानों के फिर एक बार कर्ज माफ करने की बात कही है |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा की है कि फिर से हमारी सरकार बनाओ किसानों के इस बार भी कर्ज माफ किए जाएंगे |
5 साल पहले किसानों के कर्ज माफ करने वाली कांग्रेस सरकार 5 साल बाद यदि फिर एक बार चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी की घोषणा कर रही है तो यह सही नहीं है |
एक तरफ तो किसने की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है वहीं दूसरी तरफ उनके कर्ज माफ किया जा रहे हैं तीसरी तरफ केंद्र सरकार हर किसान को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए दे रही है | प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों को कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है अगर यही सब जारी रहा तो आप मान लीजिए भविष्य में हर व्यक्ति किसान बन जाएगा चाहे वह नकली ही किस क्यों ना हो | जिस तरह गरीबी रेखा के नाम पर हिंदुस्तान में 80 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं | जबकि इन्हीं गरीबी रेखा के नीचे की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अधिकांश लोगों के पास अपने पक्के मकान फ्री टीवी पंखा मोटरसाइकिल के साथ-साथ अनेक लोगों के पास वह सब कुछ है जो एक अमीर आदमी के पास होता है | और यह सब कुछ क्यों हो रहा है क्योंकि गरीबी रेखा अर्थात बीपीएल कार्ड धारी लोगों को शासन की अनेक योजनाओं का लाभ अत्यधिक मात्रा में मिलता है जबकि मिडिल क्लास टैक्स पटाने के बावजूद भी इन सुविधाओं से वंचित रहता है | यही कारण है कि लोग गरीब ना होते हुए भी गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने अपने आप को गरीब बताने से भी नहीं हिचकते |
गरीबी रेखा की योजनाओं का जिस तरह संपन्न लोग भी लाभ उठाते हैं ठीक उसी तरह प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा वोट की राजनीति की खातिर किसानों के कर्ज माफी समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी प्रति एकड़ हर किसान को प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा राशि के भुगतान की घोषणा साधन संपन्न लोगों को किसान बनने पर मजबूर करेगी |
किसान ना होते हुए भी अपने आप को किसान दिखाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के लुभाने ऑफर का लाभ लेने के लिए जो कुछ होगा वह सही नहीं होगा |
