सियासत
छग के चुनावी मुद्दों पर पवन खेरा ने कहा- छग सरकार ने घोषणा पत्र की सारी बातों को अचीव किया
पवन खेरा ने कहा, छग सरकार ने घोषणा पत्र की सारी बातों को अचीव किया, जिसकी बात पुरे विश्व में हो रही। कांग्रेस की योजना से ऐसा कोई वर्ग नही बचा जो लाभान्वित नही हुआ।
छग सरकार की सराहना करते हुए कहा, कौन सी ऐसी सरकार है जिसने शपथ के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया। छग की सरकार ने न्याय को परिभाषित किया। नीतियां ऐसी बनाई कि सभी लाभान्वित हुए।
केंद्र सरकार पर निशाना साधा हुए कहा, जिसे हम राहत कहते है बीजेपी उसे रेवड़ी कहती है। बल्कि अडानी को जो मिलता है उसे भाजपा राहत कहती है।कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी करते हुए स्लोगन निकाला बटन कमल पर दबेगा तो वीवी पैड से अडानी निकलेगा
बीजेपी और कांग्रेस में तुलनात्मक बात करते हुए कहा किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, बिजली बिल हाफ नही होगा, बेरोजगारी बढ़ेगी, गौठन बंद हो जाएंगे अगर बीजेपी सरकार आयेगी। क्योंकि बीजेपी दोस्ती निभाती है और कांग्रेस राजधर्म निभाती है,
शराबबंदी पर कहा, शराब बंदी एक लक्ष्य है और उसकी प्राप्ति होगी। हम नरेंद्र मोदी की तरह नहीं है की अचानक नोटबंदी कर दे। प्रक्रिया शुरू हो गई है, पूर्ण शराबबंदी करनी है ऐसे में क्या काया जा सके की शराब बंदी से कोई इफेक्ट न हो यह देखा जा रहा
