प्रदेश
रायपुर : सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्याशाला परिवर्तन उदघोष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि चुनाव का शंखनाद हो चुका है, चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तिथि लागू हो चुकी है, पार्टी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है अब हम ऐसे समय पर यहां पर बैठे हैं की मैदान में जाने से पहले जो हमारा अस्त्र और शस्त्र है एक बार उसे देख लेना उचित है कि उसमें कितनी धार है और इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है उसके बाद सीधे हम मैदान में उतरेंगे और भ्रष्ट भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए हम प्रदेश के हर कोने में जाकर आह्वान करेंगे और इस सरकार को उखाड़ करके फेंकेंगे जिसमें युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि जब-जब युवा अंगड़ाई लिए हैं तब-तब परिवर्तन आया है और यह वही परिवर्तन का दौर है कि हम जो भी यहां रणनीति बनाएंगे वह प्रदेश के एक-एक गांव, एक-एक शहर, एक-एक गली सभी जगह पर उपयोग करेंगे जब 3 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा तब सभी लोगों के बीच में एक ही चर्चा होनी चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हमारे युवा मोर्चा की सबसे बड़ी भूमिका रही.है। इस बार युवाओं का जोश और सीनियर का होश दोनो को साथ रखकर चुनाव लड़ेंगे।
