सियासत

माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो

माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो

छत्तीसगढ़ में प्रथम बार माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उपयोग होने वाले इक्विपमेंट का एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो का आयोजन आइकोनिक द्वारा किया गया है। सभी अंतरराष्ट्रीय मशीनरी बनाने वाली कंपनी और उनके डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा प्रदर्शनी में अपने मशीनरी को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विशेष रूप से सभी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही है जिससे खनन के क्षेत्र में और निर्माण के क्षेत्र में उपयोग होने वाली भारी मशीनरी का उपयोग और उनके रखरखाव के साथ ही नई तकनीक और नई मशीनरी का लांचिंग किया जाएगा। साथी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स मशीनरी कभी लॉन्चिंग किया जाएगा जो की आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथी माइंस ओनर एसोसिएशन और कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन का सेमिनार आयोजित है। साथ ही व्यावसायिक मीटिंग भी किया जाएगा। आईआईटी के छात्रों का और मैनेजमेंट का विकसित और मीटिग्स भी आयोजित किया गया है इस मीटिंग में राष्ट्रीय स्तर के मीनिंग एक्सपर्ट अपना अनुभव साझा करेंगे साथी आईआईटी के छात्रों के साथ चर्चा सत्र विशेषज्ञों के साथ आयोजित है इस एक्सपो में सभी निर्माता कंपनियों को एक ही स्थान पर अपने ग्राहकों से चर्चा करने के साथ ही अपने मशीनरी की उपयोगिता को समझने में सुविधा होगी। ग्राहकों को इस प्रदर्शनी से फायदा होने वाला है क्योंकि सभी निर्माता कंपनी नई स्कीम और विशेष छूट का लाभ ग्राहकों को देगी जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला है। इस आईकोनिक एक्सपो में सभी निर्माता कंपनियों के मशीनरियों के तकनीक के साथ ही उनकी गुणवत्ता को समझने में फायदा होगा। आईकोनिक एक्सपो रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 17, 18, 19 अक्टूबर को 2023 में आयोजित है समय सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें...