सियासत
छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को झूठा प्रचार दिया है। कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर को नजरअंदाज किया। अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया। कांग्रेस को आपकी चिंता नहीं है। आदिवासी समाज के लिए पांच गुना बजट दे रहे हैं।
हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंचा: पीएम
जगदलपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है।
