साहित्य

32 पौवा अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

32 पौवा अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

खमतराई पुलिस की कार्यवाही 3 सितंबर 23 *थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखे 32 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब कुल 05.760 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार* अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश के तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी क्रम में दिनांक 02.09.2023 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रिंग रोड नंबर 2 गोंदवारा में अवैध रूप से हरे रंग की प्लास्टिक थैला में शराब विक्रय हेतु रखा है। जिस पर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए जगह दबिश देकर आरोपी घनश्याम चंदेल उर्फ किशन से टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 32 पौव्वा देशी मदिरा मसाला शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी घनश्याम चंदेल उर्फ किशन को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा कीमती 3,520/- रूपये को जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 763/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी घनश्याम चंदेल उर्फ किशन पिता स्वर्गीय चैतराम चंदेल साकिन सरोरा थाना उरला जिला रायपुर का रहने वाला है |

ये भी पढ़ें...