क्राइम

उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए सुशीला नेताम को  विधायक नारायणपुर चंदन कश्‍यप ने सम्‍मानित

उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए सुशीला नेताम को विधायक नारायणपुर चंदन कश्‍यप ने सम्‍मानित

राष्‍ट्रीय खेल दिवस के अवसर तीरंदाजी में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए सुशीला नेताम को किया गया सम्‍मानित

कोंडागांव, छत्‍तीसगढ़- 29 अगस्‍त, 2023: आज ‘राष्‍ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर कोंडागांव के विकास नगर स्‍टेडियम में आयोजित जिला स्‍तरीय ‘छत्‍तीगढिया ओलंपिक खेल, 2023’ के समापन समारोह के दौरान चंदन कश्‍यप अध्‍यक्ष छत्‍तीसगढ़ हस्‍तशिल्‍प बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर ने सुशीला नेताम को तीरंदाजी में उनकी बेमिसाल उपलब्धियों को देखते हुए ‘उत्‍कृष्‍ट तीरंदाज खिलाड़ी’ के तौर पर सम्‍मानित किया गया। सुशीला की इस उपलब्धि से कोंडागांव जिले के क्षेत्रवासी स्‍वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी. क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी  एवं समस्‍त पदाधिकारियों ने सुशीला नेताम को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

     गौरतलब है कि सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी द्वारा साल 2016 से लगातार कोंडागांव जिले के बच्‍चों को तीरंदाजी, जूडो व हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आईटीबीपी द्वारा प्रशिक्षित कई बच्‍चों ने राज्‍य, राष्‍ट्रीय एवं अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की प्रतियोगिताओं में जिला, राज्‍य व देश का नाम रोशन किया है।

     सुशीला नेताम को वर्ष 2016 से लगातार आईटीबीपी द्वारा तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम जनजातीय खेल महोत्‍सव में सुशीला नेताम  द्वारा भाग लेते हुए तीरंदाजी स्‍पर्धा में कांस्‍य पदकअर्जित किया गया।

ये भी पढ़ें...