देश विदेश
भारतीय जनता पार्टी की विधान सभा चुनावो के लिए पहली सूची जारी
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पहली सूची जारी की है जिसमें छत्तीसगढ़ के 21 विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है जिसमें प्रमुख है सांसद विजय बघेल जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने विधानसभा चुनाव लड़ेंगे वही पूर्व सांसद आदिवासी नेता रामविचार नेताम को रामानुजगंज से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है |
ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव की घोषणा होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा की हो |
या इसे यूं भी कहा जा सकता है कि अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त समय देना चाहती है ताकि वह चुनाव प्रचार में मजबूत स्थिति बना सकें |
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में प्रेम नगर से भूलन सिंह मरावी भटगांव से श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े प्रतापपुर से श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज से रामविचार नेता से प्रबोध मिंज खरसिया से महेश साहू धर्मजयगढ़ से हरीश चंद्र राठिया कोरबा से लखन लाल देवांगन मारवाही से प्रणव प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली से श्रीमती सरला कोसरिया खलारी से श्रीमती अलका चंद्राकर अभनपुर से इंद्र कुमार साहू राजिम से रोहित साहू सिहावा से श्रवण मरकाम डौंडीलोहारा से देव लाल हलवा ठाकुर पाटन से विजय बघेल खैरागढ़ से विक्रांत सिंह खुशी से श्रीमती गीता घासी साहू मोहला मानपुर से संजीव साहा, कांकेर से आसाराम नेम और बस्तर से मनीराम कश्यप
