प्रदेश

 सुंदर बस्तर की कल्पना को साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

सुंदर बस्तर की कल्पना को साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जामुन के पौधे का किया रोपण
    पोदला उरस्कना वृक्षारोपण योजना अंतर्गत बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा, शांति एवं विकास हेतु सर्वाेच्चतम बलिदान देने वाले शहीदों एवं नागरिकगण की स्मृति में मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा जामुन के पौधे का रोपण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा बस्तर के विकास और आदिवासियों के उत्थान के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं
    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जगदलपुर में बस्तर के विकास और आदिवासियों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
    जिसमें बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोलने, जगदलपुर में 100 करोड़ रूपए की राशि इंडोर स्टेडियम निर्माण, शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण, मडरीमहु-उरुकपाल-कुमाकोलेंग में 14.50 कि.मी. लंबाई का सड़क निर्माण और जिला न्यायालय जगदलपुर चौक, जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर करने सहित अन्य घोषणाएं शामिल है।
    विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल और विधायक  राजमन बेंजाम सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...