सियासत

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : परंतु खतरा अभी टला नहीं

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : परंतु खतरा अभी टला नहीं

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई, कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है| उल्लेखनीय है कि मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा दी गई सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो गई है सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरे देश में कांग्रेस ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर खुशियां मनाई, परंतु यह खुशी भारतीय जनता पार्टी को शायद रास नहीं आई | राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं उससे राहुल गांधी पर खतरे की तलवार अभी भी लटकती नजर आ रही है | *सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी क्या संविधान में कोई संशोधन कर राहुल गांधी को फिर से बाहर का रास्ता दिखा सकती है ?* भारतीय जनता पार्टी नेशनल हेराल्ड मामले में अर्जेंट हियरिंग का आवेदन लगाकर, सजा करवा कर राहुल गांधी को फिर से संसद से आउट करवा सकती है ? पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में बिल लाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटने की प्रक्रिया की जा रही है |

ये भी पढ़ें...