प्रदेश

 पीजी कालेज कांकेर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

पीजी कालेज कांकेर में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का शुभांरभ प्राचार्य डॉ.सरला आत्राम द्वारा किया गया। सर्वप्रथम निबंध, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वीप के नोडल अधिकारी सुधीर सोवानी ने बताया कि 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम किया जाना है जिसमें 01 अक्टूबर 2023 तक के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में फार्म 6 भर कर नाम जुडवाना, त्रृटि सुधार, आधार से मतदाता पहचान पत्र जोडने, मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने और म्च्प्ब् कार्ड में संसोधन स्थानातंरण एवं प्रतिस्थापन हेतु अब वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से भी मतदाता परिचय कार्ड बनवाया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में स्वांधिनता एवं मतदान के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा नए मतदाताओं को मत डालने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ.व्ही.के.रामटेके, डॉ.एस.आर.बंजारे, प्रो. शरद ठाकुर, प्रो.एन.आर.साव, डॉ.आर.कुलदीप, प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो.सुमिता पाण्डे सहित महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के एन.एस.एस. अधिकारी अलका केरकेट्टा, आशीष कुमार नेताम एवं आभार प्रदर्शन आदर्श महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी श्री विजय कुमार साहू ने किया ।  

ये भी पढ़ें...