प्रदेश
विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराने किसानों ने क्यों बनाई कार्ययोजना ?
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 518 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,कोडार बांध का पानी किसानों का उद्योगों को बेचने नहीं देंगे-नहीं देंगे,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,गांव-गांव में आंदोलन को गति देने गोष्ठी
भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराने की कार्ययोजना किसानों ने बनानी शुरू
बाहरी लोगों के पोषक भ्र्ष्ट कांग्रेस विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को बिहार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का दिया सुझाव, सत्याग्रह जारी
रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा-किसान मोर्चा
तुमगांव 27 जुलाई 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,रेती ठेकेदार, शराब चखना सेंटर ठेकेदार भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,हाइवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर,मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है।
आज अखंड धरना सत्याग्रह के 518 वें दिन खेती किसानी के व्यस्तता के बाद भी लगभग 30 किसान,जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया। आज धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर,धर्मेंद्र यादव,रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,प्यारेलाल धीवर,भुनेश्वर साहू ने किया।
आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,नाथूराम सिन्हा,दिनेश यादव,लीलाधर पटेल, श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्यामबाई ध्रुव, ठगन बाई सिन्हा,पुसवैया धीवर आदि ने संबोधित किया।
सत्याग्रह में उपस्थित सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा गांव-गांव में आंदोलन को गति देने गोष्ठी का आयोजन के साथ ही स्थानीय भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराने की कार्ययोजना किसानों ने बनानी शुरू कर दी है। हम किसान बाहरी लोगों के पोषक कांग्रेस के भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को बिहार,उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने का सुझाव देते हैं। आगे कहा कि प्रजातंत्रीय व्यवस्था में आम जनता के पास दो ही तरीका होता है अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का |
पहला तरीका है अंचल के जन समस्या के निराकरण के लिए जन जागरण कर जन शक्ति खड़ा करना और जन संघर्ष करना।
दूसरा तरीका है संविधान और कानूनी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाना।छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा दो तरीक़े से सत्याग्रही किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है।
किसान नेता हेमसागर पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई सुचारू रूप से चल रही है। इसलिए करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के अनेकों गैर कानूनी निर्माण कार्य और गैर कानूनी ढंग से जमीन कब्जा करना,शासकीय नहर नाली को कब्जा करना और शासकीय भूमि को कब्जा किये हैं।उसमें से अनेकों मुद्दों पर सत्याग्रही किसानों को जीत मिली हुई है।उसी प्रकार से कृषि भूमि कल कारखाना के लिए फर्जी डायवर्सन किया हुए हैं उसमें भी जीत जल्द मिलेगी।किसान नेता तोषण सिन्हा ने कहा कि संगठित एवं नैतिकवानों के सामने भ्र्ष्ट,दलाल लोग टीक नहीं सकते।महाभारत की कथा से सबक लेना चाहिए कि जितने भी बड़े बड़े ज्ञानी पराक्रमी अनैतिक घमंडी दुर्योधन का अन्न खाये थे।इसलिए उनका विरोध नहीं कर सके।उसी प्रकार भ्र्ष्ट अधर्मी करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक की दलाली से झोली भरे हैं।उनका बुराई भ्र्ष्ट हो गया है।कुत्ते की भांति भ्र्ष्ट उद्योगपति के रोटी खाकर उसी का गुणगान करते भौंकते फिर रहे हैं।किसान नेता लीलाधर पटेल ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक भ्र्ष्ट उद्योगपति के सभी फर्जी दस्तावेजों का पर्दाफाश होने वाला है।इसलिए हम सत्याग्रही किसान भाई और बहनों को सही समय का इतंजार करना है।युवा किसान नेता दिनेश यादव ने कहा कि पैसा और दारू का नशा उतरते ही भ्र्ष्ट उद्योगपति के दलालों को बाद में पक्षतावा होगा।श्रीमती राधाबाई सिन्हा ने कहा कि नारी शक्ति एक बार ठान लिया फिर पीछे हटने वाली नहीं है।उसी प्रकार से महिला किसानों ने संकल्प ले ली है कि जब तक करणी कृपा प्रायवेट लिमिटेड का अवैधानिक निर्माण पर रोक नहीं लगेगा और महासमुंद के भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हरा नहीं लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।श्यामबाई ध्रुव ने कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर,कोडार बांध का पानी और क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली को बचाने के लिए हम सत्याग्रही किसान संकल्पित हैं।
