प्रदेश
थाना कोनी की बड़ी कार्यवाही...एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के अंदर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी के रिपोर्ट
गिरप्तार आरोपी:- करन केंवट उर्फ सोनु पिता धनीराम केंवट, उम्र 20 वर्ष, सा.ग्राम सेन्दरी, भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, हा.मु.कतियापारा, संतोषी मंदिर के पास, उदई चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक-19/07/2023 को थाना उपस्थित आकर आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक घटना 18/07/2023 के शाम 06ः30 बजे जांजी तालाब के पास, बंधवापारा, सरकण्डा का करन केंवट इसकी इज्जत लेने की नियत से इसके हाथ को पकड़ लिया और अपनी ओर खींचा, तब यह चिल्लाई तो आवाज सुनकर अनिल बघेल, गौतम मधुकर, हरनाम कुर्रे आये, तब करन केंवट उन लोगों को देखकर वहां से भाग गया, घटना की जानकारी अपने भाई बहन को बताई है, की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मामला महिला संबंधी होने से आरोपी का शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया, जिस प अ.पु.अ. शहर, राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ., सरकण्डा, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में आरोपी करन केंवट उर्फ सोनु की संभावित जगहों पर पतासाजी किया, जो आरोपी गिरफ्तारी के भय से पुलिस से लुकछिप रहा था तथा अमरकटक भागने की फिराक मे थे, जिसे घेराबंदी कर लोधीपारा संरकण्डा लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड दिनांक 20.07.2023 को भेजा गया है।
विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आर.354 विजेन्द्र सिंह, आर.1199 शैलेन्द्र साहू, आर.-465 सूरज कुर्रे , आर-501 दुर्गेश यादव, म.आर.-55 शारदा कतलम ।
