सियासत
MBA क्या हैं? एम.बी.ए क्यों जरुरी हैं
एमबीए क्यों करें? एमबीए करने के बाद आप में मैनेजमेंट स्किल्स विकसित हो पाती है, यदि आप एमबीए में विशेषज्ञता पाने के साथ-साथ अपने अच्छे कनेक्शन बनाने और अच्छी सैलरी पैकेज के साथ नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए एमबीए करना अनिवार्य हो जाता है।
देशभर में हर साल लाखो छात्र/छात्राएं ग्रेजुएट होतें हैं, वे सभी अलग-अलग विषयों में अपना Graduation पूरा करतें है और उसके बाद MBA यानी की Masters in Business Administration करने की चाहत रखतें हैं| आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की MBA क्या हैं? , MBA के लिए योग्यताएं, MBA कितने प्रकार का होता हैं और साथ ही MBA से जुडी और भी जानकारियां जो आपके लिए जाननी जरूरी हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें|
MBA जिसकी फुल्फोर्म Masters in Business Administration होती है, यह एक पी.जी (पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री हैं| यहाँ विद्यार्थियों को Finance, Sales&Marketing, Human Resource, IT etc बहुत सारे फील्ड से रिलेटेड सब्जेक्ट को गहनता से पढाये जाता हैं| MBA करने के दौरान आप मैनेजमेंट यानी प्रबंधन की कई बारीकियो से जुडी जानकारियां हासिल करतें हैं| ये महज एक कोर्स नहीं हैं बल्कि यहाँ आपकी Study, personality, Communication Skills, Public Speaking etc सभी काबिलियतों के विकास पर ध्यान दिया जाता हैं| MBA के दौरान हासिल की गई ये सभी कलाएं आपको अपनी नौकरी या फिर बिजनस के दौरान काम आती हैं|
एम.बी.ए के लिए योग्यताएं?
यदि आप MBA करना चाहते हैं पर आप ये सोच रहे हैं की आपके पास कॉमर्स से जुड़े सब्जेक्ट नहीं हैं, और आपने Bsc, BA, B tech आदि में से कुछ किया हैं या फिर कर रहे हैं तो आप एम.बी.ए कर सकते हैं या नहीं? इसका बेहद ही स्पष्ट जवाब “हाँ” हैं| चूँकि MBA करने के लिए आपमें कुछ युग्य्ताए होनी चाहिए जिसका विवरण कुछ यूँ हैं :- MBA करने के लिए आपको न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में (B.A, B.COM, B.SC, B.TECH, LL.B, BJMC, MBBS आदि) अपनी ग्रेजुएशन पास करनी होगी, साथ ही एम.बी. कोर्स में Admission लेने के लिए पहले प्रवेश परीक्षा और फिर पर्सनल इन्टरव्यू में सफलता हासिल करनी होगी, तभी आप किसी अच्छे MBA कॉलेज में दाखिला ले पाएंगे|
MBA की अवधि कितनी होती हैं? (what is the course duration of an MBA?)
MBA (Masters in Business Administration) की कोर्स ड्यूरेशन 2 वर्ष यानी की 4 सेमिस्तर्स की होती हैं| साथ ही अगर आप एक सिस्टेमेटिक तरह से MBA करना चाहते हैं तो आपको बारहवी कक्षा किसी भी स्ट्रीम से पास करने के बाद B.BA यानी की Bachelors in Business Administration जो की MBA की ही यु.जी (अंडर ग्रेजुएट) डिग्री होती हैं, इसमें दाखिला लेना होता हैं, बाकी अन्य यु.जी डिग्रियों की तरह इसकी अवधि भी 3 वर्ष की होती हैं| तो अगर आप MBA करने के लिए ये रास्ता इख़्तियार करतें हैं तो आपको 5 साल का वक्त लगेगा वहि अगर आप किसी और विषय से ग्रेजुएशन करके भी एम.बी.ए करतें हैं तो भी आपको पांच ही सालों का वक्त लगेगा|
एम.बी.ए क्यों जरुरी हैं
अधिकांश लोगो के मन में ये बात होती हैं की एम.बी.ए करना जरूरी क्यूँ हैं? {दरअसल मैंने भी एम.बी.ए किया है और यह सभी बात मैं अपने अनुभव के आधार पर बता रही हूँ} वास्तव में इस कोर्पोरेट जगत के दौर में पूरी दुनिया बदल रहीं है इसे के साथ दिन प्रति दिन मार्किट भी बदलता जा रहा हैं, मार्किट के बदलने साथ साथ मार्किट की जरूरतें और आयाम भी बदल रहें हैं| इसलिए इस दौर में इक अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए एम.बी.ए जैसे प्रोफेशनल कोर्स का होना बेहद ही जरूरी हो गया हैं, एम.बी.ए की डिग्री आपको वाणिज्यिक और व्यापारिक ज्ञान के साथ साथ भरपूर एक्सपोजर भी दिलाता हैं, जो की किसी भी कम्पनी में जॉब करने के लिए बेहद ही जरूरी भी हैं|
