साहित्य
रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान गांजा के साथ आरोपी तुला छुरा को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 16.07.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत जागृति नगर वाल्टियर गेट पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तुला छुरा निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी तुला छुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 02 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 607/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी - तुला छुरा पिता स्व. भोजा छुरा उम्र 21 साल निवासी जागृति नगर वाल्टियर गेट के पास थाना खमतराई रायपुर।
