सियासत

बघेल के करीबी दीपक बैज क्यों चुने गए  प्रदेश अध्यक्ष के लिए कौन हैं  दीपक बैज?

बघेल के करीबी दीपक बैज क्यों चुने गए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कौन हैं दीपक बैज?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में संगठमात्मक बदलाव किया गया है। शीर्ष नेतृत्व ने मोहन मरकाम की जगह बस्तर से लोकसभा सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो गया था। दीपक बैज की नियुक्ति को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।

बघेल  ने बैज को बधाई दी और कहा कि इससे राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''देखते रहिए और इंतजार करिए।'' छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बुधवार को अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। बस्तर क्षेत्र के युवा नेता और सांसद दीपक बैज, मोहन मरकाम की जगह नए प्रदेश बनाए गए हैं। 

कौन हैं दीपक बैज

बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा सीट से विधायक मोहन मरकाम पिछले चार वर्षों से पार्टी की राज्य इकाई के मुखिया थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी के कारण मरकाम का हटना तय माना जा रहा था। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बैज बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) से दो बार विधायक रहे हैं। 2019 के संसदीय चुनावों में बस्तर लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया था। बैज पहली बार 2013 में और फिर 2018 में लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे।

मोदी लहर में मिली थी जीत
देश और राज्य में 'मोदी लहर' के बीच संसदीय चुनावों में जीत ने बैज को सुर्खियों में ला दिया था। राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से जिन दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी उसमें बस्तर लोकसभा सीट भी है। राज्य में कांग्रेस पार्टी में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी और हाल ही में पार्टी महामंत्री समेत कुछ पदों को लेकर मरकाम का आदेश तथा कुछ ही दिनों बाद उस आदेश को राज्य प्रभारी कुमारी सैलजा द्वारा रद्द किए जाने के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

ये भी पढ़ें...