प्रदेश
मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री कल राजभवन में लेंगे शपथ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है, वह प्रदेश के अगले स्कूली शिक्षा मंत्री हो सकते हैं! वर्तमान स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने स्कूल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है कल 11:30 मोहन मरकाम राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे |
इस बाबत राजभवन में तैयारियां चल रही हैं |
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दीपक बैच को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं |
मोहन मरकाम क्या कहना है की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसका निर्वहन करेंगे |
