सियासत

टमाटर चोरी से बचने के लिए भी दुकानदार ने दो बाउंसर तैनात किए

टमाटर चोरी से बचने के लिए भी दुकानदार ने दो बाउंसर तैनात किए

बनारस के लंका क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता ने बेहद ही हैरानी वाला काम किया है. टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, न सिर्फ लोग टमाटर खरीदने पर आना-कानी कर रहे हैं, बल्कि दुकानदार भी अपने टमाटर की रखवाली की हर कोशिश कर रहे हैं. सब्जी दुकानदार ने टमाटर मोलभाव करते समय खरीदारों को आक्रामक होने से रोकने के लिए दो बाउंसर तैनात किए हैं. टमाटर चोरी से बचने के लिए भी दुकानदार ने ऐसा किया है. अब यह दुकानदार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें...