राशिफल
महज 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत से दोगुने से भी ज्यादा कमा चुकी है.
‘जरा हटके जरा बचके’ ने पांचवें हफ्ते में भी की शानदार कमाई
‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर पिछले पांच हफ्तों से जमी हुई है. इस दौरान इसके सामने बड़े बजट की ‘आदिपुरुष’ भी कब गायब हुई किसी को पता नहीं चला.
वहीं 2 जून को सिनेमाघरों में पहुंची विक्की-सारा की फिल्म पांच हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के 31वें दिन की कमाई के आकंड़े शेयर किए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने 31वें दिन यानी 5वें संडे को 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ की कुल कमआई अब 84.66 करोड़ रुपये हो गई है.
100 करोड़ से बस चंद कदम दूर है ‘जरा हटके जरा बचके’
‘जरा हटके जरा बचके’ अपनी कमाई के आंकड़ों से हैरान कर रही है. महज 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत से दोगुने से भी ज्यादा कमा चुकी है. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े मेकर्स को खुश कर रहे हैं. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से कलेक्शन करती रही तो ये जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.
