देश विदेश
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से हो रहे रूबरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल से पूरे देश के 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई लंबा भाषण नहीं दिया और कार्यकर्ताओं के सवालों का प्रत्यक्ष जवाब दे रहे हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का तो जवाब दे ही रहे हैं साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के तरीके भी बता रहे हैं |
भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। https://t.co/70fv89nrtl
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2023
