प्रदेश

मानसून सत्र में भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव कैसे पास होगा ?

मानसून सत्र में भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव कैसे पास होगा ?

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 18 से 21 जुलाई तक होने वाला मानसून सत्र बेहद छोटा सत्र है। भाजपा इस मानसून सत्र में भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलने वाली कांग्रेसी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इस अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ की मूलभूत ज्वलंत समस्याओं समेत कोयला एवं शराब में हुआ भ्रष्टाचार, पीएससी घोटाला ,राशन घोटाला जनता के सामने लाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि भारतीय जनता पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव पास कैसे होगा ? जबकि वह स्वयं जानते हैं कि उनके पास बहुमत नहीं है बहुमत तो दूर की बात एक तिहाई बहुमत नहीं है उसके बावजूद अविश्वास प्रस्ताव लाकर समय की बर्बादी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत कैसे दिलाएगी जनता भी तो जानती है कि 14 विधायकों वाले दल का अविश्वास प्रस्ताव हर हाल में फेल होना है |

ये भी पढ़ें...