साहित्य
थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार
विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 16.06.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद आश्रम तिराहा पास एक्टिवा वाहन सवार 02 व्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहें हैै। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से) द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए एक्टिवा वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अब्दुल सलाम एवं राजसिंह ठाकुर निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके एक्टिवा वाहन की तलाशी लेने पर उनके पास 60 पौवा अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 पैवा अंग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एनवाय/4725 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 189/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
