प्रदेश
बिलासपुर नव नियुक्त संभागायुक्त ने किया पदभार ग्रहण ।।
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर, 12 जून 2023/ नए संभागायुक्त भीमसिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया। वे दोपहर कमिश्नर कार्यालय में निवर्तमान कमिश्नर डॉ.संजय अलंग से पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा डॉ. अलंग को बिदाई और भीमसिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार,अपर आयुक्त केएल चौहान, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
