राशिफल

बादाम मिल्कशेक  हर मौसम  में पिया जाने वाला बहुत ही टेस्टी और हेल्थी ड्रिंक है यह घर पर बहुत आसानी से बन जाता है

बादाम मिल्कशेक हर मौसम में पिया जाने वाला बहुत ही टेस्टी और हेल्थी ड्रिंक है यह घर पर बहुत आसानी से बन जाता है

बादाम मिल्कशेक  हर मौसम  में पिया जाने वाला बहुत ही टेस्टी और हेल्थी ड्रिंक है यह घर पर बहुत आसानी से बन जाता है और बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आता है इसके आलावा आपके घर में कोई खास मेहमान आ जाएँ तो उनको सर्व कर सकते हैं या फिर छोटे मोटे फंक्शन में इसे आप बना सकते हैं तो बनाना शुरू करते हैं

 

सामग्री

फुल क्रीम दूध = एक लीटर
वनिला फ्लेवर कस्टर्ड पाउडर = 2+1/2 टेबलस्पून
केसर = 3-4 धागे
चीनी = 8 टेबलस्पून
बादाम = 20-25
पिस्ता = डेढ़ टेबलस्पून
इलायची पाउडर = एक टी स्पून

एक लीटर फुल क्रीम दूध ले लेंगे इसमें से आधी कटोरी हम कच्चा दूध निकाल लेंगे

इस आधी  कटोरी दूध में हम ढाई टेबलस्पून वनिला कस्टर्ड पाउडर मिला देंगे

 

कच्चे दूध में हम इसको घोल  लेंगे इसमें बिलकुल भी लम्स नहीं रहने चाहिए

( कस्टर्ड पाउडर को टेबलस्पून के लेवल से ही नापकर लें ज्यादा न लें नहीं तो मिल्कशेक  बहुत गाढ़ा हो जाएगा )

इस दूध के अलावा हम एक अलग कटोरी में दो से तीन  टेबलस्पून गरम दूध निकाल लेंगे और इसमें 3-4 धागे केसर  के डालकर साइड में रख देंगे

गैस चालू  करके एक बरतन में मैंने एक लीटर दूध को मीडियम गैस पर गरम करने के लियें रख दिया है

जब दूध थोडा गरम हो जाएगा तब हम इसमें 8 टेबलस्पून चीनी डाल देंगे ( अगर आप मीठा ज्यादा खाते हैं तो  10 टेबल स्पून चीनी डालें)

चीनी डालने के बाद हम दूध को लगातार चलते हुए उबालेंगे

जब दूध में एक उबाल आ जायेगा तब हमने जो कस्टर्ड पाउडर कटोरी में भिगो कर रखा था उसे चम्मच से मिलाकर थोडा थोडा करके इस उबलते हुए दूध में डालेंगे और दूध को लगातार चलाते  रहें नहीं तो कस्टर्ड पाउडर दूध के बर्तन  में तले में चिपक जाएगा

इसे हम लो फ्लेम करके 3-4 मिनट तक चलते हुए पकाएंगे

जैसे जैसे यह पकता जाएगा वैसे वैसे यह गाढ़ा होते जाएगा

यहाँ हम 20-25 बादाम को भिगोकर मिक्सी में दरदरा  पीस लेंगे पिसते वक्त यही जरुरत लगे तो थोडा सा पानी या दूध डाल लें

जब कस्टर्ड पकाते हुए 3-4 मिनट हो गए हैं तब हम इस दूध में यह पिसा हुआ बादाम डाल  देंगे

इसी के साथ में हम डेढ़ टेबलस्पून पिस्ता डाल देंगे , आधी टी स्पून इलायची पाउडर डाल देंगे

इसे भी हम एक से दो मिनट के लिए पका लेंगे

दो मिनट के बाद हम गैस बंद करके इसे गैस से नीचे उतार लेंगे

और इसे उतारने के बाद चम्मच से चलते हुए ठंडा कर लेंगे

जब यह ठंडा हो जाए तब हमें इसे फ्रिज में 5-6 घंटे के लिए रख देना है

यदि आप फ्रीजर में रखते हैं तो 3-4 घंटे रख दें

जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए

तब इसे चाहें तो इसे चम्मच से मिलाकर बादाम और पिस्ता से सजाकर सर्व करें

और यदि थोडा स्मूथ करना चाहते हैं तो इसे बीटर या  मिक्सर में थोडा सा फेंट लें फिर बादाम और पिस्ता से सजाकर सर्व करें

बादाम मिल्कशेक तैयार है

ये भी पढ़ें...