प्रदेश

BBNL के GM ने ऑफिस में लगाई फांसी, रविवार की शाम से थे लापता… सुबह मिली लाश

BBNL के GM ने ऑफिस में लगाई फांसी, रविवार की शाम से थे लापता… सुबह मिली लाश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। भारत ब्राडबैंड नेटवर्क के जीएम ने ऑन ड्यूटी दफ्तर में फांसी लगा लगी है। BBNL के छत्तीसगढ़ इंचार्ज सतीश साहू ने अपने ऑफिस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। मोहनगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर पुलिस भी कुछ कहने से बचती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे रायपुर बीएसएनएल में पदस्थ थे। भिलाई रिसाली के छाया गार्डन के पास उनका निवास है। यहीं नहीं रविवार की शाम से वह घर भी नहीं लौटे थे। जिसके कारण उनके परिजनों ने सोमवार की सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद बीएसएनएल के दुर्ग सर्किट हाउस के पास स्थित ऑफिस पहुंच कर तलाश शुरू की तो उनकी लाश ऑफिस में मिली। उनके आत्महत्या करने के कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस हर एंगल से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...