प्रदेश

जेल चला जाऊंगा पर बेवफा से शादी नहीं करूंगा, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

जेल चला जाऊंगा पर बेवफा से शादी नहीं करूंगा, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

दुर्ग। जिला पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है और उसको अपने ही फील्ड की लड़की से दो साल पहले प्यार हुआ। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। इसके बाद लड़के शादी करने से मना कर दिया तो लड़की ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया। लड़के के घरवालों ने भी उसे शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने कहा कि लड़की ने उसके साथ बेवफाई की है। उसे जेल की सजा मंजूर है, लेकिन वो उससे शादी नहीं करेगा।

भिलाई की भट्ठी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात सेक्टर 2 सड़क नंबर 14 मकान नंबर 2बी निवासी दानेश्वर डडसेना (30 साल) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भास्कर को बताया कि दानेश्वर इंश्योरेंस एजेंट है। वो भी एक बीमा कंपनी में काम करती है और भिलाई की ही रहने वाली है। दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ। दानेश्वर ने शादी का वादा करते हुए उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वो पुने चला गया था। वहां से लौटने के बाद 30 जनवरी 2023 को वो लड़की से मिला और फिर से उसका शारीरिक शोषण किया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपनी मां के साथ भट्ठी थाने गई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

लड़की ने बेवफाई की है – आरोपी 

आरोपी दानेश्वर डडसेना के चाचा ने बताया कि उसके पिता को कैंसर है। घर में उसके अलावा एक छोटा भाई और मां बाप ही हैं। घरवालों ने दानेश्वर को काफी समझाया कि वो लड़की से प्यार करता है रिलेशन बनाया है तो शादी कर ले, लेकिन उसका कहना है कि उसे जेल की सजा मंजूर है, लेकिन वो लड़की से शादी नहीं करेगा। उसका कहना है कि लड़की ने उससे बेवफाई की है। उसका उसके साथ-साथ दूसरे लड़के से भी उसका अफेयर है। ये बात उसने उससे छिपाई और उससे संबंध रखते हुए उससे शादी करना चाहती थी। इसलिए वो ऐसी लड़की से शादी नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें...