राशिफल
कुछ मीठा बना कर खिलाना चाहते हैं तो घर पर ही आप रसमलाई की रेसिपी ट्राई कीजिए
छेना बनाने की सामग्री
- दूध 2 लीटर
- चीनी डेढ़ कप
- इलायची तीन से चार
- विनेगर 2 टेबल स्पून
- पानी 6 से 7 कप
रबड़ी बनाने की सामग्री
- दूध 1 लीटर
- चीनी आधा कप
- इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून
- केसर के धागे एक चुटकी
- ड्राइफ्रूट्स कटे हुए 2 टेबलस्पून
रसमलाई बनाने की विधि
- रसमलाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले छेना बनाना होगा.
- इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 लीटर दूध को बर्तन में डालकर उबाल लें.
- इसमें 2 टेबलस्पून विनेगर डाल कर अच्छे से मिला लें.
- कुछ देर बाद दूध फटने लगेगा दूध को तब तक चलाते रहें जब तक कि दूध से पानी पूरी तरह से अलग ना हो जाए.
- इसके बाद एक सूती कपड़े के ऊपर इसे डालकर पानी अलग कर दें.
- अब कपड़े को अच्छे से निचोड़ कर आधा घंटा के लिए किसी ऊंची जगह पर लटका दें जिससे छेना में बचा हुआ पानी निकल जाएगा.
- इसके बाद तैयार छेना को हाथों से थोड़ा सा मसलें और एक बर्तन में डालकर उसे गूंथ लें.
- अब तैयार छेना के छोटे-छोटे टुकड़े बना लें, आप चाहे तो इसे बॉल का आकार या फिर इसे दबाकर चपटा कर लें.
- इस तरह सारे छेने तैयार करके एक कपड़े से ढक कर अलग रख दें.
- अब एक पैन में चीनी इलायची और 7 से 8 कप पानी डालकर गर्म करें.
- सिरप तैयार होने के बाद इसमें सबसे पहले तैयार छेना डाल दें.
- इन्हें सिरप के साथ तब तक उबालें जब तक कि इनका आकार लगभग दोगुना ना हो जाए.
- ऐसा होने के बाद गैस बंद कर दें और बर्तन को ढक कर अलग रख दें.
- अब रबड़ी बनाने की तैयारी करें और सबसे पहले कड़ाही में 1 लीटर दूध डालकर गर्म करें.
- इसमें केसर धागे मिला कर दूध को चलाते हुए उबाल लीजिए.
- दूध को तब तक पकाना है जब तक कि गाढ़ा ना हो जाए.
- इसके बाद दूध में आधा कप चीनी डालकर मिक्स कीजिए. ध्यान रहे कि दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा ना हो जाए.
- अब दूध में इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए.
- रसमलाई की रबड़ी तैयार है. अब चाशनी में डूबी रसमलाई को हल्का सा निचोड़े और एक ट्रे में रखते जाए.
- इसके बाद इनके ऊपर तैयार की गई रबड़ी को डालकर फैलाएं.
- रसमलाई को कम से कम 4 घंटे के लिए अलग रख दीजिए, जिससे रसमलाई में रबड़ी का फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए.
- इसके बाद कुछ देर फ्रिज में से ठंडा करने के लिए रख दीजिए.
- तैयार है आप की रसमलाई, इससे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से इस पर ड्राई फ्रूट डालकर परोसें.
