राशिफल
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में आम की चटनी बनाने
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में कच्चे आम (कैरी) और पके आम दोनों की ही आवक शुरू हो जाती है. दोनों को ही खाने का अलग-अलग मजा है. पके आम को ऐसे ही या आमरस सहित अन्य रेसिपीज में उपयोग कर खाया जाता है, तो वहीं कच्चे आम की लौंजी और चटनी बनाकर खाने के स्वाद को दोगुना किया जाता है. आम की चटनी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा देती हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी आम की चटनी काफी फायदा करती है. यही वजह है कि गर्मियों में आम की चटनी को काफी पसंद किया जाता है. आप भी अगर इस समर सीजन घर में आम की चटनी बनाकर खाना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने के दो तरीके बताएंगे जिससे आपको आम की चटनी का अलग जायका मिल सकेगा.
आम की चटनी बनाने के तरीके
चटनी बनाने का पहला तरीका
सामग्री
कच्चा आम कटा – 1
मेथी दाना – 1/4 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
कलौंजी – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अदरक – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
गुड़ – 1/4 कप
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार
आम की चटनी बनाने की पहली विधि
आम की चटनी या लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसके बाद उसमें राई, जीरा, सौंफ मेथी दाना, कलौंजी और एक चुटकी हींग डालकर पकाएं. जब मसाले खुशबू छोडने लगें तो आंच धीमी कर उसमें कच्चे आम डाल दें और उन्हें 2 मिनट तक पकाएं. अब इसमें हल्दी, मिर्च, अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं और लगभग एक मिनट तक पकाएं.
अब चटनी में एक कप पानी डाल दें और आम को नरम होने तक उबालें. फिर इसमें गुड़ डालकर मिश्रण गाढ़ा होने तक उबलने दें. चटनी (लौंजी) को पकने में लगभग 10 मिनट का वक्त लगेगा. अब चटनी में गरम मसाला, चिली फ्लेक्स डालें और पकने दें. आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार हो चुकी है.
