प्रदेश
नंद कुमार साय के उपेक्षा वाले आरोप का भारतीय जनता पार्टी ने दिया जवाब
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बयान जारी कर नंद कुमार साय के उपेक्षा वाले बयान पर पलटवार करते हुए जवाब दिया |
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नंदकुमार साय हमारे काफी वरिष्ठ नेता रहे हैं, अगर पार्टी में उनकी उपेक्षा हुई है तो पहले वह विधायक रहे, फिर कोरबा रायगढ़ से सांसद रहे, चुनाव हारने के बाद उन्हें लोकसभा में लिया गया, अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया, केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया गया, संयुक्त मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे, नेता प्रतिपक्ष रहे, उनकी उपेक्षा कैसे हो गई , पार्टी में जितना मिलना चाहिए था उससे ज्यादा दिया, उनके जाने से पार्टी में कोई क्षति नहीं होगी |
वह अपने ही जिला पंचायत ग्राम पंचायत में बेटी को जीता कर नहीं ला सके |
