प्रदेश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य नियुक्त हुए रविंद्र सिंह भाटिया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य नियुक्त हुए रविंद्र सिंह भाटिया

*कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग में रविंद्र सिंह भाटिया को किया गया सदस्य नियुक्त* ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिख समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कमेटी बनाई गई है जिसमे महाराष्ट्र के महेंद्र सिंह वोहरा को कोऑर्डिनेटर तथा अन्य 20 सदस्य नियुक्त किये गए है, छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव निवासी रविन्द्र सिंह भाटिया को राष्ट्रीय समिति में सदस्य नामजद किया गया है, श्री भाटिया विगत 45 वर्षो से संगठन के स्थानीय एवम राज्य स्तर पर कार्य कर चुके है वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के निर्वाचित उपाध्यक्ष है, सहकारिता, पत्रकारिता, समाज सेवी संगठनों में कार्य के लंबे अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा, श्री भाटिया ने कांग्रेस हाई कमान सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवम कोऑर्डिनेटर सरदार महेंद्र वोहरा का आभार व्यक्त किया |

ये भी पढ़ें...