राशिफल

मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया

मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया

सेहत बाजार मिलेट कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कवासी लखमा अपने अनोखे अंदाज में नजर आए. उद्घाटन के बाद मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और जिला प्रशासन के इस पहल की जमकर सराहना की.  

मंत्रियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान एक साथ बैठकर मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया. मंत्री लखमा ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर जिले का पहला सेहत बाजार अस्तित्व में आ गया है जहां सेहत की कॉम्बो डील जिलेवासियों को मिलेगी. इस सेहत बाजार की खासियत रागी और कोदो निर्मित रागी का डुरका, इडली, दही बड़ा, समर बड़ा, रानी के लहू रानी के कुकीज़, इसी प्रकार कोदो की खीर व सिंघाड़े का हलवा जैसे व्यंजन सेहत बाजार में बिक्री किये जायेंगे.

आज बलरामपुर में पहुंच मिलेट कैफे का फीता काट कर उद्घाटन किया साथ ही जिला मुख्यालय में नवनिर्मित शहीद पार्क में भ्रमण के दौरान शहीद परिवारों से भेंट कर शॉल और श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर में गोबर से प्राकृतिक पेंट उत्पादन इकाई का भी शुभारंभ किया। pic.twitter.com/i189bgDQNB

— Kawasi Lakhma (@Kawasilakhma) April 3, 2023

/p>

ये भी पढ़ें...