राशिफल

नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े इन उपायों को करने से घर में  सुख और समृद्धि आती है.

नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है.

  • नवरात्रि में हर दिन पान के साबुत पत्ते पर गुलाब की कुछ ताजी पंखुड़ियां रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें. कहा जाता है ऐसा करने से अपने जीवन में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं. 
  • पान के पत्ते पर दो साबुत लौंग रखें और इससे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. माना जाता है इस टोटके को करने से आपकी कोई भी अधूरी मनोकामना पूरी होती है. 
  • पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करना बेहद असरदार टोटका माना जाता है. इसे करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है. 
  • संतान प्राप्ति की कामना के लिए नवरात्रि में 9 पान के पत्ते मां को अर्पित करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा नौ संतानवती सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करने से भी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है. 
  • कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो पान का पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और मां दुर्गा को अर्पित कर दें. इसके बाद इस पत्ते को अपने सिरहाने रख कर सोएं. अगले दिन सुबह उठकर इस पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर में रख कर आएं. ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है.
  •  व्यापार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो नवरात्रि में किसी भी दिन पान का एक बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करें. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और आपको व्यापार में सफलता और तरक्की हासिल होगी.

ये भी पढ़ें...