देश विदेश
A. B. C. का क्या है फुल फॉर्म ? - बताया आम आदमी पार्टी ने
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया |
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की जानकारी दी |
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया कि राज्य में संगठन एक ढांचा तैयार हो चुका है और हमारे महा सदस्यता अभियान के तहत 1 माह में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, प्रदेश के लगभग 20000 गांव में आम आदमी पार्टी अपने यूनिटों में इंचार्ज और सदस्य बनाने की प्रक्रिया जोर-शोर से चला रही है, इसी कड़ी में पूरे प्रदेश के 455 ब्लॉक अध्यक्षों को एवं पदाधिकारियों को चार चरणों में आज से प्रशिक्षण दिया जाना है | यह प्रशिक्षण आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश में मजबूत होते संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा | इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेश व्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा हर घर तक पहुंचेगी |
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद संदीप पाठक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हर गांव में 50% सदस्यता का टारगेट आम आदमी पार्टी के द्वारा रखा गया है | उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को अपने आप पर घमंड हो गया है और जब घमंड रावण का नहीं रहा तो इन पार्टियों का कहां रहेगा एक ना एक दिन टूटेगा |
सांसद संदीप पाठक ने पत्रकार वार्ता के दौरान ABC का डेफिनेशन करते हुए उसकी विस्तृत व्याख्या की |
उन्होंने बताया की A मतलब आम आदमी पार्टी अर्थात आप ए क्लास में आती है , उसी प्रकार B कैटेगरी में बी मतलब बीजेपी और सी कैटेगरी में सी मतलब कांग्रेस आती है|
एक अन्य सवाल के जवाब में संदीप पाठक ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा जिस पर मिस्ड कॉल आते ही संबंधित व्यक्ति से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और उन्हें विधिवत सदस्यता प्रदान करेंगे |
सांसद संदीप पाठक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पिछली भारतीय जनता पार्टी कि सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है खेल में खिलाड़ी की टीम भी वही है नान घोटाला हो या वन विभाग छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है |
उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटा ही है और अब अब लुभावने ऑफर सब्जबाग दिखाकर पिछले 4 साल की गलतियों को पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है |
