साहित्य
संपत्ति संबंधित अपराध के 3 मामलों में सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता
संपत्ति संबंधित अपराध के 3 मामलों में सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता
थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रवेश तिवारी और accu टीम के प्रयास से हुआ मामलों का निराकरण
सिविललाइन पुलिस व accu team के सम्मिलित पूछताछ में आरोपीयो ने किया अपराध स्वीकार
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक तिवारी पिता तुलसी प्रसाद तिवारी उम्र 42 साल साकिन महर्षि रोड मंगला दिनांक 28 /01/ 2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में रखे नगदी ₹40000 नगदी रकम एवं सोने का कान का झुमका,चांदी के पायल को चोरी कर लिया गया है.जिसे चोरी करना आरोपी ने स्वीकार किया.
2.
दिनांक 28/2/2022 को लीना अग्रहरि थाना उपस्थित आक़र रिपोर्ट दर्ज कराई अपने मेस्ट्रो वाहन 4683 शिव प्लाजा मंगला के पार्किंग से वाहन को चोरी कर लिया गया है , जिसे आरोपी राहुल पासी से बरामद किया गया.
3.
दिनांक 21/2 /23 को प्रगति विहार, नेहरू नगर से सुने घर से नगदी रकम चोरी कर लिया गया था, जिसमे ₹3000 नकदी बरामद किया गया...
आरोपी राहुल पासी चोरी कर के चोरी की सामग्री को अपनी मां *छाया पासी* पति संतोष पासी उमर 38 साल निवासी डबरी पारा थाना सरकंडा को दिया था. आरोपी महिला छाया पासी पति संतोष पासी के कब्जे से एक 1 जोड़ी सोने का झुमका सोने का तथा 1 जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया है. *छाया पासी एवं राहुल पासी को* विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है...
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
