राशिफल

जानें, रोजाना साइकिल चलाने के फायदे

जानें, रोजाना साइकिल चलाने के फायदे

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना एक्सरसाइज करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। खासकर, मोटापा, मानसिक तनाव, डायबिटीज और ह्रदय संबंधी बीमारियों में वर्कआउट करने से बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें। अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो रोजाना साइकिलिंग कर स्वस्थ रह सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना साइकिल चलाने के फायदे क्या-क्या हैं और किन लोगों को परहेज करना चाहिए-

-एक शोध में खुलासा हुआ है कि सामान्य व्यक्ति को एक्सरसाइज के जरिए एक सप्ताह में 2000 कैलोरी बर्न करनी चाहिए। वहीं, रोजाना एक घंटा साइकिल चलाने से एक सप्ताह में 1200 कैलोरी बर्न हो सकती है। ब्रिटिश शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से एक साल में 5 किलो वजन कम हो सकता है। इसके लिए आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज़्म लेवल में भी सुधार होता है। आसान शब्दों में कहें तो मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है।

ये भी पढ़ें...